Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 24, 2026

उत्तरकाशी में कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा, बताया हर मोर्चे पर विफल

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया।

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कांग्रेस के ये नेता आज उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की विफलताओं के साथ प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के बिभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
प्रेसवार्ता की में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देवस्थानम बोर्ड, बेरोजगारी, महंगाई, मुख्यालय में बसअड्डे, पार्किंग, जलविद्युत परियोजनाएं, नमामि गंगे में भ्रष्टाचार, PMGSY की सड़कों में अनियमितताएं, जोशियाड़ा मोटर पुल, लाटा-सौरा, तिलोथ पुल, इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली, ITI, पॉलिटेक्निक भवन, जिला अस्पताल की दुर्दशा, कोविड बजट में अनियमितता, भटवाड़ी में बहुद्देशीय भवन से लेकर पर्यटन एवं तीर्थाटन के साथ चारधाम यात्रा में रिजिस्ट्रेशन से उपजी समस्याओं पर जमकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र ओर बड़ी बड़ी सभाओं में किये वायदे याद दिलाकर कहा कि जिस उम्मीद ओर विश्वास से यहां की जनता को ठगा गया। निश्चित ही आने वाले समय मे जनता इसका माकूल जवाब देगी।
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी ने उत्तराखंड सरकार की विफलताओं ओर पूर्व की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर जनता से तुलनात्मक अध्ययन के बाद अंतर्मन से विकास परक सरकार चुनने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि तीन-तीन मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा का इस प्रदेश से सफाया निश्चित है। प्रदेश की जनता ऐसी निरंकुश सरकार को सबक सिखाने के लिए बेताब है, 2022 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री से कांग्रेस निश्चित ही अपार बहुमत से जीतकर उत्तराखंड में सरकार बनाने के मिथक को कायम रखेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, पालिका सभाषद बुद्धि सिंह राणा, कविता जोगेला, सविता भट्ट, युवा कांग्रेस के संतोष कुमार, जसपाल पंवार, रविन्द्र पंवार, सुधीश पंवार आदि मौजूद रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *