Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और राजकुमार ने दिल्ली में की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, उत्तराखंड को लेकर हुई ये बात

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और राजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इन नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। साथ ही उत्तराखंड की परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराया और आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रीतम सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्य हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी बनाया गया है। देहरादून में चकराता विधानसभा से विधायक प्रीतम सिंह के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ने कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व संसद सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया गया कि इस दौरान इन नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के राजनीतिक परिवेश को लेकर चर्चा की। इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि आम जनता से जुड़े सवालों में बेरोजगारी, महंगाई आदि के मुद्दों को गर्मा का रखा जाए। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड, परीक्षाओं के घोटालों के साथ ही सरकार के अन्य घोटालों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने जारी रखे जाएं। साथ ही प्रदेश की जनता को भी इससे अवगत कराया जाए कि इस सरकार को आमजन के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही केंद्र की जनविरोधी नीतियों को जनता से समझ लाना होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।