Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 18, 2026

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह का कोरना से निधन

उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सहकारिता आंदोलन में अग्रणीय रहे प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह पांच बजे कोरोना से निधन हो गया। वह देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।

उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सहकारिता आंदोलन में अग्रणीय रहे प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह पांच बजे कोरोना से निधन हो गया। वह देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
प्रमोद कुमार सिंह उत्तराखंड मे सहकारिता के बड़े चेहरे थे। वह लंबे समय तक कोआपरेटिव सोसाइटी के प्रदेश के चेयरमैन रहे। वर्तमान में कांग्रेस की अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष थे उनके निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को 4368 नए केस दर्ज किए गए और 44 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई। 25 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 1748 लोग स्वस्थ हुए और वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 35864 हो गई है। इससे पहले शनिवार 24 अप्रैल को 5084 नए संक्रमित मिले थे और 81 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। बढ़ते मामलों के बीच देेहरादून में कल 26 अप्रैल की शाम से एक सप्ताह तक कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई। नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका रामनगर में भी 26 अप्रैल की शाम सात बजे से तीन मई की सुबह तक कर्फ्यू लगा दिया है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने भी पौड़ी के कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में सोमवार 26 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। कर्फ्यू वाले सभी शहरों में 26 की शाम पांच बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके बाद सात बजे से नाइट कर्फ्यू पूरे प्रदेश में है। ऐसे में इन शहरों में 26 की शाम से तीन मई की सुबह तक कर्फ्यू रहेगा।
कुल संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार
उत्तराखंड में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 151801 पहुंच गया है। इनमें 110664 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2146 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को सर्वाधिक 1670 संक्रमित देहरादून जिले से मिले। हरिद्वार में 1144, नैनीताल में 438, पौड़ी में 390, उधमसिंह नगर में 200, टिहरी गढ़वाल में 110, चंपावत में 100 संक्रमित मिले।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *