Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 24, 2026

डेंगू को लेकर सरकार के दावों को झूठला रहे हैं कांग्रेस नेता धस्माना, किया दावा- अकेले इस क्षेत्र में हो चुकी हैं सात मौतें

उत्तराखंड में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार 21 सितंबर तक प्रदेशभर में डेंगू के 1953 केस मिले। इनमें से 14 की मौत हुई और 1573 लोग स्वस्थ हुए। गुरुवार को राज्य में डेंगू के 98 नए केस मिले। वहीं, वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 366 है। स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना झूठला रहे हैं। डेंगू मरीजों की मदद के लिए वह देहरादून में विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही अस्पतालों का भी दौरा कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने गुरुवार को शास्त्रीनगर कांवली, साईं लोक व इंजीनियरिंग एनक्लेव का दौरा किया और वहां लोगों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि डेंगू से लगातार मौतें हो रही हैं। वहीं, सरकार व प्रशाशन झूठे दावे कर रहा है। धस्माना ने कहा कि अकेले शास्त्रीनगर कांवली में डेंगू से सात मौतें हो चुकी हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार को डेंगू प्रभावित कांवली के शास्त्रीनगर खाला, इंजीनियरिंग एनक्लेव, साईं लोक का दौरा किया। शास्त्रीनगर खाला निवासी गुणानंद सेमवाल की गुरुवार की सुबह को ही श्री महंद इंदिरेश अस्पताल में डेंगू के चलते मौत हो गई थी। धस्माना उनके घर पहुंचे और दिवंगत के पुत्र हरीश से बाचचीत की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हरीश ने बताया कि उनके घर के सभी लोग पिछले बीस दिनों में डेंगू से प्रभावित हो कर बीमार हुए। चार दिनों से बीमार पिता इलाज के दौरान चल बसे। धस्माना ने दिवंगत सेमवाल के परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद धस्माना ने शास्त्रीनगर खाले में पैदल भ्रमण कर वहां सड़कों व नालियों में फैली गंदगी का मुआयाना किया। तत्पश्चात इंजीनॉयरिंग एनक्लेव व साईं लोक कॉलोनी का दौरा कर वहां के नागरिकों से मुलाकात कर स्थितियों का जायज़ा लिया। साईं लोक के वरिष्ठ नागरिक अवकाश प्राप्त सेल्स टैक्स कमिश्नर जगदीश चन्द्र ने उन्हें बताया कि उनके परिवार में तीन लोग बीमार हुए। आसपास में कोई घर ऐसा नहीं है, जिसमें डेंगू से कोई न कोई बीमार न हुआ हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि डेंगू के उन्मूलन के लिए सरकार, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम फेल हो चुके हैं। अब यह महामारी का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डेंगू प्रभावितों को बेड व आईसीयू नहीं मिल रहा है। लोगों की मृत्यु डेंगू से हो रही है। धस्माना ने कहा कि प्लैटलेट्स की भारी कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आईएमए व हंस फाउंडेशन के साथ मिल कर आर्थिक रूप से कमजोर गरीब मरीजों के लिए निशुल्क प्लैटलेट्स का इंतज़ाम करने का प्रयास किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अब आम लोगों को स्वयं आगे आ कर डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चलाना पड़ेगा। साथ ही साफ सफाई व पानी के जमा न होने देने का काम करना पड़ेगा। धस्माना के साथ महनागर कांग्रेस के महामंत्री अवधेश कथिरिया, महामंत्री प्रवीण कश्यप व राजेन्द्र राज शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *