Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गढ़वाल मंडल महिला कांग्रेस की बनीं कार्यकारी अध्यक्ष

उत्तराखंड में कांग्रेस की नेत्री आशा मनोरमा डोबारियाल शर्मा को महिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें गढ़वाल मंडल महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ही जया कर्नाटक को कुमाऊँ मंडल महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लम्बा ने नई दिल्ली में दोनों नेताओं की नियुक्ति की घोषणा करते हुए उनसे काँग्रेस संगठनन को मजबूत करने की अपेक्षा की है। इस अवसर पर कांग्रेस शीर्ष नेतत्व का आभार प्रकट करते हुए आशा मनोरमा डोबारियाल ने कहा कि वह कांग्रेस संघठन की मजबूती के हर संभब कार्य करेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आशा मरोरमा डोबरियाल शर्मा देहरादून निवासी हैं। वह स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा की बहू हैं। मनोरमा शर्मा देहरादून नगर निगम की पहली मेयर थीं। इसके बाद वह राज्यसभा सदस्य भी रहीं, हालांकि कार्यकाल के दौरान ही बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। मनोरमा शर्मा उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। साथ ही वह एशियन मेयर एसोसिएशन की भी अध्यक्ष रहीं थीं। वह एक जुझारु राज्य आंदोलनकारी भी रहीं। उनकी मृत्यु के बाद आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने राजनीति में प्रवेश किया और अपनी सास के अधूरे कामों को आगे बढ़ाने के मार्ग पर प्रयासरत हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।