Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 14, 2026

किसानों के बहाने अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है कांग्रेस : भगत


उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को किसानों की खुशहाली रास नही आ रही है और अपनी खिसकती जमीन को बचाने के लिए वह किसानो का कन्धा इस्तेमाल कर आंदोलन के लिए उकसा रही है। भगत ने कहा कि नए कृषि कानून किसानो की बेहतरी के लिए लाये गए हैं। सरकार मंडियों को तकनीक से जोड़ने की कोशिश कर रही है,जबकि विपक्ष मंडियों को बन्द करने की अफवाह फैला रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान बिना टैक्स के अपनी उपज को कही भी बेच सकता है और इससे प्रतिस्पर्धा का स्वस्थ वातावरण बनेगा इससे किसान की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस को न खेती और न ही किसानी से मतलब है और वह पूरी तरह से अपनी राजनैतिक जमीन तलाश रही है। सत्ता में रहते हुए किसान बिल का मसौदा तैयार करने वाली कांग्रेस अब इसमे खामिया गिनाकर किसानो को भड़का रही है।
उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के राजभवन कूच को भी राजनैतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांगेस पार्टी अपने वजूद को तलाश रही हैं। राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत के सरकार के विकास कार्यो से आम जन में उत्साह है और उनकी प्रदेश में विधानसभाओं के प्रवास के दौरान कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण इसका सुबूत है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका में आकर विरोध के लिए विरोध की नीति का त्याग करना चाहिये।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।