Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, चुनाव आयोग के बचाव में भाजपा की पैरवी ने साबित किया असली वोट चोर भाजपाः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख सुरेश जोशी की ओर से एसआईआर पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। इस बयान में बीजेपी नेता ने उत्तराखंड में किए गए एसआईआर और फाइनल वोटर लिस्ट ड्राफ्ट की तारीफों के पुल बांधे। साथ ही कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। इसे लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अब पूरे प्रदेश और देशवासियों को समझ आ रहा है कि चुनाव आयोग की कमजोर नस दबते ही भाजपाई क्यों बिलबिला उठते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि असल बात यह है कि वोट चोरी के असली मास्टरमाइंड भाजपा के शीर्ष नेता हैं। अब चोरी का खुलासा होते ही पूरी भाजपा में घबराहट का माहौल है। यह इस बात से साफ पता चलता है कि जैसे ही चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की एसआईआर में घोटाले की बात कोई करता है, पूरी भाजपा चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के बचाव में उतर आती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी अंतिम वोटर लिस्ट पर भाजपा की तरफ से मोहर लगाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश में चुनाव आयोग द्वारा फॉर्म-6 और फॉर्म-7 में अवैध तरीके से किए गए बदलाव से काटे व जोड़े गए मतदाताओं पर आपत्ति व्यक्त कर अपना असंतोष जता चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है कि 2022 की मतदाता सूची के बाद किए गए सभी बदलावों का विधानसभावार ब्योरा सभी राजनीतिक दलों को दिया जाए और हम अपनी इस मांग पर कायम हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।