यूकेएसएसएससी परीक्षा के पेपर लीक के खिलाफ दूसरे दिन भी कांग्रेस ने प्रदेशभर में किए प्रदर्शन, कांग्रेस नेता धस्माना ने की सीबीआई से जांच की मांग
उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर आज दूसरे दिन भी कांग्रेस ने राज्यभर में प्रदर्शन किेए और प्रदेश सरकार के पुतले दहन किए। साथ ही पेपर लीक मामले की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि परीक्षा के ठीक एक दिन पहले राज्य के नकल माफिया सरगना की नाटकीय गिरफ्तारी की गई। इसके बाद रविवार को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद ही तीन पर्चे सोशल मीडिया में वायरल हो गए। इमें प्रश्नों के हल भी लिखे हुए थे। अब इस बात का खुलासा सबसे चौंकाने वाला है कि परीक्षा केंद्रों में लगे जैमर फोरजी के थे, जबकि आज मोबाइल फोन पर फाइव जी काम कर रहा है। फिर कैसे फोर जी का जैमर फाइव जी को इंटरसेप्ट कर सकता है। यह पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना रहा है। इसलिए अब इस पूरे पेपर लीक प्रकरण की हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पढ़ेंः यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में फूंके सरकार के पुतले
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि यूकेएसएसएससी अध्यक्ष का यह बयान कि प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर तो आए, लेकिन इसको पेपर लीक नहीं कह सकते। ये बयान अफसोसनाक है। ऐसे में आयोग के अध्यक्ष को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इसलिए उन्हें स्वयं त्यागपत्र दे देना चाहिए। या फिर राज्य सरकार उनको तत्काल बर्खास्त करे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों के साथ राज्य की सरकार पिछले साढ़े आठ सालों से धोखा कर रही है। राज्य सरकार के अधिकांश विभागों में भर्तियां बंद हैं। कुछ विभागों में भर्ती की परीक्षा होती भी है, तो उसके पेपर लीक हो जाते हैं। इससे सालों से परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में घोर निराश व्याप्त हो जाती है। अब कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में प्रदेश के युवाओं की इस बदहाली को अब बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार से हर मोर्चे पर लड़ने का ऐलान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल के उप नेता भुवन कापड़ी के नेतृत्व में खटीमा में, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के पुतले दहन किए। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने के आदेश नहीं किए जाते, कांग्रेस के प्रदर्शन जारी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो तभी खबर बायरल होगी। बस इतना ध्यान रखिए।



