Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

फ्लोर टेस्ट से पहले ही पुदुच्चेरी में गिरी कांग्रेस सरकार, सीएम नारायणसामी ने दिया इस्तीफा

फ्लोर टेस्ट से पहले ही पुदुच्चेरी में कांग्रेस-डीएमके की सरकार गिर गई। विश्वास मत परीक्षण पर आज वोटिंग होनी थी। इससे पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन से वाकआउट कर दिया।


फ्लोर टेस्ट से पहले ही पुदुच्चेरी में कांग्रेस-डीएमके की सरकार गिर गई। विश्वास मत परीक्षण पर आज वोटिंग होनी थी। इससे पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन से वाकआउट कर दिया। इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष ने एलान किया कि सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है। कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी।
बता दें कि पिछले हफ्ते कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की सरकार संकट में आ गई थी। रविवार को भी दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वी नारायणसामी के पास बस 11 विधायकों का साथ रह गया था, बल्कि विपक्षी दलों के पास कुल 14 विधायक थे।
पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। विपक्ष के सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के बहुमत खोने का दावा करने के बाद राज्यपाल ने यह निर्देश दिया था। वी नारायणसामी बार-बार दावा कर रहे थे कि उनके पास बहुमत है। उन्होंने सदन में भी कहा कि उनके पास बहुमत है, लेकिन वोटिंग से पहले वो वॉकआउट कर गए।