Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला, भाजपाई हुए परेशान, प्रदेश भर में करेंगे मौन व्रत

कोरोनाकाल में उत्तराकंड कांग्रेस प्रदेश सरकार पर व्यवस्थाओं में कमी को लेकर हमला करने में कोई चूक नहीं कर रही है। इस समय कांग्रेस ने ब्लैक फंगस की दवा को मुद्दा बनाया हुआ है।

कोरोनाकाल में उत्तराकंड कांग्रेस प्रदेश सरकार पर व्यवस्थाओं में कमी को लेकर हमला करने में कोई चूक नहीं कर रही है। इस समय कांग्रेस ने ब्लैक फंगस की दवा को मुद्दा बनाया हुआ है। कारण ये है कि इसके इंजेक्शन अस्पातलों में समाप्त हो चुके हैं। देहरादून में महानगर कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार का पुतला जलाया। इस प्रदर्शन की गूंज भाजपा तक भी पहुंची और अब भाजपा ने तय किया है कि सोमवार 24 मई मई को जिला मुख्यालयों में मौन व्रत किया जाएगा। प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक खुद मौन व्रत पर बैठेंगे। बताया गया कि ये मौन व्रत कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए होगा। वहीं, कांग्रेस ने भी एलान किया है कि कल 24 मई को भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा।
देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस मौके पर जमहानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक इंजेक्शन की आवश्कयता की आपूर्ति को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में ब्लैक फंगस से मरीज मर रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री घड़ियाली आंसू बहाकर अपनी नाकामी को छुपा रहे हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की कमी की तरह ही ब्लैक फंगस बीमारी में उपयोग में आने वाले आवश्यक इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। इसकी कमी के कारण मरीजों की जान जा रही है। मरीज के परिजन इसके लिये दर-दर भटक रहे हैं।
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 80 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक मौत हल्द्वानी, पांच मौत एम्स में और दो की मौत हिमालयन अस्पताल में हो चुकी है। जरूरी इंजेक्शन की कमी से यह बीमारी प्रदेश में भी भयावह रूप लेती जा रही है।
लालचन्द शर्मा ने कहा कि सरकार ने इन इंजेक्शनों की आपूर्ति को लेकर अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना ना बनायी है और ना इसके आवश्यक इंतजाम किए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द ही इन जीवन रक्षक इंजेक्शन की कमी दूर करे। इनकी आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास युद्ध स्तर पर करें, ताकि लोगों का जीवन बच सके।


इसके साथ ही उन्होनें कहा कि सरकार को ब्लैक फंगस के साथ ही वाईट फंगस से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए, ताकि वाईट फंगस से प्रदेश के लोगो की जान बचाई जा सके। इसके साथ ही उन्होनें सरकार को आगह किया कि बरसात का मौसम भी नजदीक है, जिससे राज्य के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग, दवाई छिडकाव करवाया जाना चाहिए। ताकि डेंगू जैसी बिमारीयों का खतरा न बन पाये।
उन्होनें कहा आवश्यक है कि उत्तराखंड सरकार किसी एक बड़े अस्पताल को पूरी तरह ब्लैक फंगस के इलाज के लिए समर्पित करे। यहां सभी दवाएं सरकार उपलब्ध रखे। ब्लैक फंगस की दवाएं केवल सरकारी अस्पताल में उपलब्ध होंगी तो कालाबाजारी की गुंजाइश नहीं रहेगी। सभी अस्पतालों में इसके इलाज से मरीजों के बीच ब्लैक फंगस संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा रहेगा। अतः किसी भी अस्पताल में मरीज को ब्लैक फंगस पाए जाने पर विशेष सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए।
उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को योजना विहिन बताते हुए कहा प्रधानमंत्री के घड़ियाली आंसुओं की कीमत लाखों लोगों नें अपनी जान देकर चुकाई। आसू बहाने की बजाय अस्पताल बनाइए, लोगों को समुचित उपचार दीजिए। इस दौरान मनीष खडूड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार, अर्जुन सोनकर, कोमल वोहरा, डॉ. प्रतिमा सिंह, रीता रानी, टीटू, प्रवीण त्यागी, डॉ बिजेंद्र पाल, अरूण शर्मा, नीरज नेगी, अविनाश मणि त्रिपाठी, पुनित सिंह, अजय बेलवाल, कैलाश अग्रवाल, सुनिल बांगा, पंकज गुंसाई, शैलेन्द्र थपलियाल, फारूक रावव, विनित भटट, सोनू हसन, गौरव रावत आदी मौजूद थे।
कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए कल मौन व्रत्त रखेंगे कौशिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रात: 11 बजे कांग्रेस को सद्बुद्धि देने व अपने बड़े नेताओं से सीख लेने के लिए मौन व्रत रखेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में जिलाध्यक्ष भी मौन व्रत रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सहित राज्य के स्वयं सेवीसंस्थाये पीड़ितों के जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस धरना प्रदर्शन में मशगूल है। कांग्रेस की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और वह राहत कार्यो में मीन मेख निकाल कर भय का वातावरण बना रही है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटे और उसे सद्बुद्धि आए। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक सांकेतिक मौन व्रत रखेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।