Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 1, 2026

कांग्रेस का दावाः कई लोगों ने भाजपा को छोड़ा, कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस की ओर से आज कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। दावा किया गया कि भारी संख्या में लोगों ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त की है। ऐसे में उत्तराखंड में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के हर जिले शहर व गांव गांव में लोग कांग्रेस में सम्मिलित हो रहे हैं। ऐसे लोगों ने पिछले नौ सालों का भाजपा सरकार का कुशासन देख लिया है। इसमें ना रोटी है, ना रोजी है और ना महंगाई से राहत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता अभियान चलाया गया। ये अभियान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल के अगुवाई में चलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। उसको कांग्रेस की याद आ रही है। क्योंकि जनता ने कांग्रेस की सरकारें देखी हैं, जिनमें युवाओं को रोजगार मिला। बुजुर्गों को पेंशन मिली, गरीबों को सस्ता अनाज मिला, वंचितों को न्याय मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत कर सरकार बनाएगी तो प्रदेश में मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के अधूरे काम को पूरा करेगी। विशिष्ट अतिथि एवं एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समृद्धशाली इतिहास वाली पार्टी है। इसका आजादी की लड़ाई में व देश की आजादी के बाद देश के नव निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस देश के सभी जाति धर्म संस्कृति भाषा वाले लोगों को साथ ले कर चलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को आज संघ परिवार व उसकी राजनैतिक जमात भाजपा समाप्त करना चाहती है। देश में जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता है, तब तक यह कार्य संभव नहीं होने दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि उनका विभाग प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग पिछड़े वर्ग व उच्च वर्ग के गरीब लोगों को कांग्रेस के झंडे के नीचे लामबंद कर कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करने के मिशन में जुटे हैं। इस प्रयास में कांग्रेस का काफिला लगातार बढ़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी नए शामिल सदस्यों को ना केवल पूरा सम्मान देगी। साथ ही पार्टी के संगठन में पूरी हिस्सेदारी भी दी जाएगी। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल घागट ने कहा कि आज की जन शक्ति केवल एक नमूना भर है। आने वाले महीनों में इससे कई गुणा लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष करण घागट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी व मदन लाल ने पार्टी में शामिल होने वाली निशा ढींगिया, कल्पना ढींगिया, राजन, निखिल समेत सभी महिला पुरुषों का पुष्प माला पहना कर व पार्टी का पटका डाल कर पार्टी में शामिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मुकेश ढ़िंघिया, नितिन गोदियाल, प्रवेश कुमार गौतम, राहुल रावत, गौरव कुमार, रजत टांक, शिवम पर्चा, सुमित कुमार, अक्षय, राजकुमार ,सन्नी राठौर, विवेक कुमार, आयुष राणा, मयंक वाल्मीकि, अंकित सूर्यवंशी, अंकित पूसू, सचिन जौनसारी, प्रवेश सूद , नरेश कुमार,विवेक ध्यानी, आदित्य ढींगिया, रजत भारती, रानी भारती,शकुंतला देवी समेत सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर एडवोकेट मोहन सिंह, नोहर सिंह, मोहन काला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *