गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सजवाण का जनसंपर्क जारी, बोले- लोग कर चुके बीजेपी की विदाई की तैयारी
उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि करीब आ रही है, प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का दूर दराज के गांवों में जनसंपर्क अभियान जारी है। इस दौरान वह लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिला रहे हैं। अभियान के दौरान वह केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमले करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।इस दौरन उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी की नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। पिछले चुनावों में किए गए वायदों पर कुछ नहीं किया गया। प्रदेश में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। महंगाई से आमजन की जीना दूभर हो गया है। ऐसे में अब लोग प्रदेश से बीजेपी की विदाई की तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि विकास के लिए काग्रेस को सहयोग करें और उसकी सरकार बनाएं।
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस की कीमतें पांच सौ रूपये के पार नहीं होगी। प्रदेश में पांच साल के भीतर चार लाख रोजगार दिए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। खास पैकेज बनाएंगे। पर्यटन पुलिस के जरिए भर्ती निकलेगी। पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान होगा। नौकरी में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशाओं और आंगनवाड़ी का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा। कमजोर परिवारों की मदद के लिए 40 हजार रुपये की सालाना मदद मिलेगी। गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएगी।
बड़ी संख्या में लोग हुए कांग्रेस में शामिल
गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण जी के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता लेने का अभियान लगातार जारी रहा। इसी क्रम में आज सेवानिवृत वन क्षेत्राधिकारी शिव सिंह रावत ने उन्हें अपना समर्थन देकर जीत का आशीर्वाद दिया। इसके अलावा मांडों गांव से सूरज बलूनी, योगेश भट्ट, हिमांशु उनियाल, नीलेश भट्ट, सुमन भट्ट, रमेश भट्ट, दिव्यम भट्ट, सचिन भट्ट, अमन भट्ट, विनोद भट्ट, कैलाश नौटियाल, अस्सी गंगा घाटी के भंकोली से विनोद रावत, दीपक रावत, कृपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, जगप्रकाश, अंकित रावत, कमल सिंह रावत, गजोली से धीरज लाल, नौगांव से रवि लाल, नाल्ड से जितेंद्र राणा, NIM उत्तरकाशी से राहुल पंवार, पवन असवाल, रोहित चौहान, अमित असवाल, धीरजपाल, जयबीर रावत, शुभम नेगी, अमित नेगी, राजेश महर, सौरभ पंवार, उत्तरकाशी शहर से दिव्यांश रावत, शांतनु, यश, मनोज रमोला, ऋषभ पंवार, कु अंजली, सजल, आयुषी सम्मिलित हुए। इनके अवाला सदस्यता गृहण करने वालों में पूर्व प्रधान मट्टी प्रद्युम्न प्रसाद, पूर्व क्षे.पं. सदस्य गढ़थाती खुशाल सिंह बिष्ट, धनेटी से जगदीश प्रसाद भट्ट, उडरी से मूलचंद पंवार, कमद से डबल सिंह (रतन नेगी) कांग्रेस में सम्मिलित हुए।


Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






