Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

गंगोत्री विधानसभा में जेपी नड्डा के भाषण पर बोले कांग्रेस प्रत्याशी सजवाण- उत्तरकाशी में जेपी नड्डा, कब बनेगा हमारा बस अड्डा

गंगोत्री सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में जेपी नड्डा-कब बनेगा हमारा बस अड्डा।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में प्रचार को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही आप ने पूरी ताकत झोंक दी है। तीनों ही दलों के स्टार प्रचारक रैलियां कर रहे हैं। इसी के तहत आज उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा की। उनके कार्यक्रम के बाद गंगोत्री सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में जेपी नड्डा-कब बनेगा हमारा बस अड्डा।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जेपी नड्डा के भाषणों को जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं। पेट्रोल सौ रुपये के पार पहुंच गया है। रसोई गैस सिलेंडर भी करीब एक हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं, नड्डा का भाषण केवल केंद्र की योजनाओं तक ही सीमित रहा, जो भी बोले केवल केंद्र सरकार का ही बखान करते रहे।
उन्होंने कहा कि नड्डा जी ये क्यों भूल गए कि 2017 में उत्तराखंड की जनता ने भारी बहुमत से भाजपा की खटारा इंजन की सरकार भी बनाई थी। जो पिछले 5 सालों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्थानीय मुद्दे जो बीजेपी की सरकार में गौण रहे. आखिर उनकी सुध कौन लेगा। गंगोत्री की महान जनता जानती है और समझती भी है कि इस बार केवल और केवल विकास के नाम पर वोट पड़ेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहो दिल से विजयपाल सजवाण फिर से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *