Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

काग्रेस प्रत्याशी धस्माना ने टपकेश्वर महादेव में की पूजा, निकाली पदयात्रा, लोगों को दिया ये आश्वासन

देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने आज जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद की। उन्होंने कैंट क्षेत्र में जनसंपर्क के तहत पदयात्रा की।

देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने आज जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद की। उन्होंने कैंट क्षेत्र में जनसंपर्क के तहत पदयात्रा की। यमुना कालोनी में कमरा बैठक की। साथ ही प्रेनगर में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र की दुर्दशा में सुधार करने का आश्वासन दिया। लोगों से कहा कि आप ने बार बार एक ही व्यक्ति को वोट दिया। अबकी बार परिवर्तन करके देखोगे तो हम कैंट की कायाकल्प में ही परिवर्तन कर देंगे। आप हमें एक बार वोट दोगे तो आपसे हम अगली बार अपने कामों के आधार पर वोट मांगेगे।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव से विजय की कामना
आज सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर में सूर्यकांत धस्माना ने पूजा की। साथ ही महादेव से विजय श्री के आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा कि मेरे हृदय में कैंट के विकास और खुशहाली के लिए काम करने की इच्छा है, उसे साकार करने की कामना की गई। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि महादेव की कृपा से जनता का जो सहयोग मिल रहा है, उनका आशीर्वाद भी मिले तो कैंट के सुनहरे भविष्य की नींव रखने का उन्हें अवसर मिलेगा। साथ ही कैंट में होगा सूर्योदय होगा

कैंट में निकाली पदयात्रा
इसके बाद कैंट क्षेत्र में उन्होंने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान वह लोगों से मिले। उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही समस्याओं से लोगो का जीना दूभर कर दिया है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही लोगों के दुख दर्द को दूर करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

सुधारेंगे कैंट क्षेत्र का ड्रेनज सिस्टम
उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम ठीक से व्यवस्थित नहीं है। आम नागरिक को इससे भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। कैंट में ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा। इस बार कांग्रेस को अपना वोट देकर सहयोग करें। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को सुनिश्चित करें।

लोगों को दिया धन्यवाद
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण रूप से भरोसा व्यक्त कर रही है। परिवर्तन की लहर को तेज करते हुए शास्त्री नगर कावली के कई लोग आज कांग्रेस पार्टी से जुड़े। वे अपना योगदान दे रहे हैं। इस बार हम जनता की ओर से जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह लड़ाई आपकी है। आप सब इस लड़ाई से जुड़ें। वनस्थली बल्लूपुर वार्ड में उन्होंने चुनावी जनसंपर्क किया और जनता से आशीर्वाद सहित समर्थन मांगा।

बैठक में बनाई रणनीति
इसके बाद उन्होंने सेकंड क्लब यमुना कॉलोनी वार्ड में बैठक का आयोजन किया गया। वार्ड की पार्षद सुमित्रा ध्यानी और वार्ड के समस्त कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे। इस दौरान बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोकतंत्र की रक्षा करने और कैंट में आम जनता की आवाज को सशक्त करने का कार्य करेंगे।