Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

भाजपा के खिलाफ आक्रमक हुई कांग्रेस, 26 नवंबर तक जारी किए गए कार्यक्रम

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाएगी। इसके तहत 26 नवंबर तक विरोध प्रदर्शन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाएगी। इसके तहत 26 नवंबर तक विरोध प्रदर्शन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ये कार्यक्रम तय किए हैं। उन्होंने बताया कि आज पीएम मोदी केदारनाथ दौरे पर आए और कुछ योजनाओं का लोकार्पण करके चले गए। जिस शकराचार्यजी की समाधि का उन्होंने लोकार्पण किया, उसका काम भी हाईकोर्ट के निर्देश के बाद किया गया। अभी भी कछुवा चाल से निर्माण कार्य हो रहे हैं। ऐसे में आज पूरे प्रदेश भर के हर जिले 12 शिवालयों में में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जलाभिषेक किया। साथ ही कीर्तन आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि सात नवंबर को पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर नौ नवंबर को प्रदेश भर में पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिनांक 10 नवंबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘संकल्प विजय शंखनाद’ रैली होगी। इसमें पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दिनांक 11 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों के लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर न्याय पंचायात स्तर पर बाल एवं युवा सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि दिनांक 15 और 16 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर वरिष्ठ नेताओं का भ्रमण होगा और वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में मातृशक्ति सम्मान समारोहों का आयोजन होगा। दिनांक 20 नवंबर से 24 नवंबर तक तृतीय चरण की परिवर्तन यात्रा का आयोजन होगा। 26 नवंबर को प्रदेशभर में संविधान बचाओ दिवस आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेगे।