Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

कांग्रेस ने सीएम धामी पर आचार संहिता का उल्लंघन का लगाया आरोप, निर्वाचन आयोग से की शिकायत, हुआ एक्शन

उत्तराखंड में 31 मई को चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी।

उत्तराखंड में 31 मई को चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी। इस पर निर्वाचन आयोग ने मामला संज्ञान में लिया और प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है। इस मामले में कांग्रेस ने इसे अपनी बड़ी जीत के रूप में देख रही है।
चंपावत उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगातार विभिन्न माध्यमों से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का कांग्रेस आरोप लगा रही है। इस मामले को लेकर लेकर विगत दिवस उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग में लिखित आपत्ति भी दर्ज कराई थी। इसके मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाई गई आपत्ति का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की है।

बताया जा रहा है कि उधमसिंह नगर में ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केदार सिंह बृजवाल को सीएम धामी का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस संबंध में की गई कांग्रेस की शिकायत पर चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी ने नामित सहायक अभियंता की नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

इसे कांग्रेस अपनी जीत के रूप में देख रही है। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि ये कार्रवाई सत्ता दल की ओर से चंपावत उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि करता है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में मदमस्त है। खुलेआम भाजपा चंपावत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि भाजपा आदर्श आचार संहिता का सम्मान करते हुए संविधान के दायरे में रह कर चुनाव लड़ेगी।