Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल में चिकित्सा की नई तकनीकों पर सम्मेलन, विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी

देहरादून में ग्राफिक एरा अस्पताल में आयोजित सम्मेलन में विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोगों पर जानकारी दी। सम्मेलन का आयोजन एडवान्समेण्ट इन एण्डोवैस्कुलर कार्डियक थैरापिटिक्स (टीएवीआर/ईएवीआर) विषय पर किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों डा. अखिलेश पाण्डे, डा. राजप्रताप सिंह और डा. हिमांशु राणा ने बताया कि टीएवीआर/ईएवीआर प्रक्रिया से शरीर के विभिन्न हिस्सों में एन्युरिज्म, स्वैलिंग व हार्ट ब्लाकेज जैसी बिमारियों का ईलाज किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा अस्पताल में आयोजित शिविर में इस्तेमाल की गई तकनीकों से चार हृदय रोगियों का सफलता के साथ उपचार किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि ये मरीज जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट सकेंगे। ये चारों मरीज भी सम्मेलन में शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशेषज्ञों ने बताया कि कैम्प में एण्डोवैस्कुलर इण्टरवेंशन प्रक्रिया से भी मरीजों का सफलतापूर्वक ईलाज किया जा रहा है। सम्मेलन में रिलायंस इन्डस्ट्रीज के डा. राजेन्द्र, विकासनगर के डा. अमित राणा और ट्रांसल्यूमिनिया थैराप्यूटिक्स की जैसमिन दलाल भी शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।