Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

ग्राफिक एरा में एआई और सस्टेनेबिलिटी पर सम्मेलन, इंजीनियरिंग में जोर देने की जरूरत

इंफोसिस ग्लोबल के पूर्व उपाध्यक्ष (सस्टेनेबिलिटी एवं डिजाइन बिजनेस) डॉ. कोरी ग्लिकमैन ने कहा कि भारत को प्रकृति पर आधारित इंजीनियरिंग में जोर देने की आवश्यकता है। डॉ. ग्लिकमैन कोरी आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में एआई और सस्टेनेबिलिटी के प्रभावों पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि एआई आधुनिक दुनिया की जटिल समस्याओं जैसे कि जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा प्रबंधन, स्मार्ट व ग्रीनसिटी प्लानिंग के समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रदूषण से निदान के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश ने किया। कार्यक्रम में, एचओडी डॉ. रूपिंदर कौर, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. अनुपम सिंह के साथ डॉ. शिप्रा जोशी, डॉ. विपिन कुमार, याचना सूर्यवंशी, वंशिका, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के सीनियर मैनेजर शिवम जोशी और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।