Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 26, 2026

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जंक फूड पर जताई चिंता, उत्तराखंड की थाली पर दिया गया जोर

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड एवं आयुष्मान भारत- हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तहत ईट राइट इंडिया मूवमेंट के राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन देहरादून में होटल पैसाफिक में किया गया।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड एवं आयुष्मान भारत- हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तहत ईट राइट इंडिया मूवमेंट के राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन होटल पैसाफिक में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की निदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने गैर संचारी रोगों की कमी को लेकर मौसमी खाद्य पदार्थों और फलों को ग्रहण करने पर जोर दिया। कहा कि इससे हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने युवाओं में जंक फूड को लेकर बढ़ रही प्रवृत्ति पर चिंता जताई। साथ ही युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए उत्तराखंड की थाली यानि स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने की जरुरत पर जोर दिया।
एनएचएम की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने ईट राइट इंडिया मूवमेंट की थीम स्वस्थ भोजन, बेहतर जीवन को समझने और इसे एक जीवन पद्धति के रुप में अपनाने की जरुरत बताया। इससे हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने स्वस्थ्य रहे उत्तराखंड को लेकर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि ईट राइट इंडिया मूवमेंट पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इसके तहत लोगो को पौष्टिक खाना तथा खान-पान के आदतों पर विशेष बल दिया जाएगा। ताकि भविष्य में होने वाले किसी भी रोग से बचा जा सके।
डॉ. नैथानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ आयुष, शिक्षा, एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस), खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.), रोटरी इंटरनेशनल, इनर-व्हील क्लब, लायंस, दून क्लब, फिक्की-महिला संगठन, आदि संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के उप आयुक्त जीसी कंडवाल ने बताया गया कि ईट राइट इंडिया मूवमेंट देश में बीमारी का बोझ कम करने की पहल है। इसे भारत सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत होटलों में स्वच्छता का ध्यान रख खाने की गुणवत्ता के लिए प्रमाणपत्र जारी किए जाएगें। कार्यक्रम में एफडीए की ओर से खाने में मिलावट की जांच कैसे की जाए, इसे लेकर बुकलेट भी दी गई। कार्यक्रम में फोर्टिफाइड फूड को अधिक से अधिक लेने और लोगों के बीच सामाजिक और व्यवहारिक परिवर्तन को लेकर अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में डॉ. विद्या शिखा प्रकाश, आयुर्वेदिक चिकित्सक, प्रोफेसर आशा रानी कपूर, प्रोफेसर डी.एस. रावत ने प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम में एनएसएस के राज्य क्रार्यक्रम अधिकारी अजय अग्रवाल, शिक्षा विभाग के डॉ. रघुनाथ लाल आर्या, एमकेपी महाविद्यालय की प्रोफेसर गीता बलोदी, कोरोनेशन अस्पताल की सीएमएस डॉ. शिखा जंगपागीं, संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी जोशी, रमेश सिंह, योगेन्द्र पांडे, सहित शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।