Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

देखें रोंगटे खड़े करने वाले वीडियोः काबुल में विमान के पहिये के पास छिपे लोग, उड़ान भरने के बाद आसमान से गिरे तीन व्यक्ति

एक वीडियो काबुल एयरपोर्ट का सामने आया है। इसमें अमेरिकी सेना के एक विमान से कम से कम तीन लोग गिरते हुए दिख रहे हैं।

तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। अफगानिस्तान छोड़ने वालों की एयरपोर्ट में भीड़ मच रही है। लोग जबरन हवाई जहाज में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ को खदेड़ने के लिए अमेरिकी फौज ने गोलियां भी चलाई। अब एक वीडियो काबुल एयरपोर्ट का सामने आया है। इसमें अमेरिकी सेना के एक विमान से कम से कम तीन लोग गिरते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है, विमान आसमान में उड़ रहा है और तीन लोग एक-एक करके जमीन पर आ गिरे। विमान ने काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, तभी कुछ लोग उसे विंग से लटक गए थे, जिनमें से विमान के ऊंचाई पर जाने पर तीन लोग नीचे गिर गए।

 

टि्वटर पर वीडियो शेयर करते हुए TOLO News के तारिक मजीदी ने लिखा है कि तीन काबुल निवासी जो एक अमेरिकी विमान के टायर या पंख के बगल में छिपकर देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। ये लोग विमान के ऊंचाई पर जाने पर जमीन पर आ गिरे. स्थानीय लोगों की छत पर गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुई भीड़ और विमानों में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनकी मौत गोली लगने से हुई है या भगदड़ में मारे गए।