Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

समान नागरिक संहिता के लिए विशेषज्ञों की समिति का शीघ्र होगा गठन: महाराज

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं कियान्वयन के लिए विशेषज्ञों की समिति का गठन किया जाएगा।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं कियान्वयन के लिए विशेषज्ञों की समिति का गठन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में समान आचार संहिता उत्तराखण्ड राज्य की राष्ट्र की भौगोलिक और सांस्कृतिक एकता में महत्वपूर्ण स्थान के मददेनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 विधान सभा चुनाव के दौरान राज्य की प्रबुद्ध जनता से कहा था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही वह तत्कालीन प्रभाव से प्रदेश में समान नागरिक संहिता का कानून लायेंगे।
महाराज ने कहा कि भारतीय संविधान के डाइरेक्टिव प्रिंसिपल में निदेर्शित अनुच्छेद 44 के निर्देशों का पालन करते हुए और उत्तराखंड राज्य में आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार शीघ्र उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करेगी जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्गों की भी भागेदारी भी होगी। कमेटी एक निश्चित समय काल में समान नागरिक संहिता कानून का डाफ्ट तैयार करके उत्तराखण्ड सरकार को सौंपेगी।
उन्होने कहा कि उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञों की समिति राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन के साथ उस पर रिपोर्ट करने के लिए विवाह, तलाक, सम्पत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार से सम्बंधित लागू कानून और विरासत, गोद लेने व रख रखाव, संरक्षता इत्यादि विषयों का प्रमुखता से परीक्षण करेंगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।