Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

Video: फेसबुक लाइव में आकर पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने की दिल की बात, मेरा दिल तोड़ दिया, पार्टी छोड़ी

पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया है। वह शनिवार की दोपहर 12 बजे अपनी फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने फेसबुक पेज पर दिल की बात की। इसमें उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा देने की घोषणा की।

पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया है। वह शनिवार की दोपहर 12 बजे अपनी फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने फेसबुक पेज पर दिल की बात की। इसमें उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा देने की घोषणा की। कहा कि मेरा दिल तोड़ दिया। जाखड़ पर कांग्रेस ने हाल ही में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्‍हें सभी पदों से हटा दिया गया था। जाखड़ को दो साल पहले भी हटाने की सिफार‍िश की थी। एक तरफ कांग्रेस राजस्‍थान उदयपुर में चिंतन श‍िविर में व्‍यस्‍त है, तो उसे दूसरी ओर पंजाब में बड़ा झटका लगा है।
पार्टी नेतृत्व से खफा चल रहे सुनील जाखड़ ने शनिवार को फेसबुक लाइव आकर अपनी बातें रखीं। साथ ही लाइव के अंत में उन्होंने ‘गुडलक’ और ‘गुडबाय’ कांग्रेस कह दिया। वहीं, लाइव आने से पहले उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो से कांग्रेस नेता की पहचान हटा ली थीा। उन्होंने पूरे मामले पर प्रतिकिया देते हुए पंजाब कांग्रेस के नेताओं, राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर और सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा।
फेसबुक लाइव में उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नसीहत दी। उन्होंने लाइव के दौरान राहुल की जमकर तारीफ की। वहीं, उन्हें चापलूसों से सावधान रहते हुए पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने की नसीहत दी। जाखड़ ने अंबिका सोनी के “पंजाब का सीएम हिंदू होना चाहिए” वाले बयान पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल, पिछले साल पंजाब में जब सरकार अस्थिर हुई थी, तब सोनी ने ये कहा था कि पंजाब का सीएम कोई सिख ही होना चाहिए। ऐसा करके उन्होंने जाखड़ के सीएम बनने की संभावना पर विराम लगा दिया था। ऐसे में उन पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने कहा कि अंबिका के बयान ने पंजाब के सिखों और हिन्दुओं को अपमानित किया है। उन्होंने सोनिया गांधी से अपील की है कि वे अंबिका से पूछें कि क्या उन्हें सिख धर्म के बारे में जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *