Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 15, 2026

प्रचार के रंगः आप ने लगाई काउंट डाउन घड़ी, कर्नल कोठियाल का जनसंपर्क जारी, कांग्रेस के विजयपाल दे रहे चुनौती

आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को कांग्रेस के पूर्व विधायक गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनौती देते नजर आ रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशियों की जनसंपर्क अभियान जारी है। वहीं, प्रचार के तरीकों में आप आदमी पार्टी ने एक नया प्रयोग किया।

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सभी घोषित 51 प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। वहीं, बीजेपी ने भी पहली सूची में 59 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की सूची का इंतजार है। इसके बावजूद आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को कांग्रेस के पूर्व विधायक गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनौती देते नजर आ रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशियों की जनसंपर्क अभियान जारी है। दोनों लोगों से मिल रहे हैं। अपनी अपनी पार्टी में लोगों को शामिल करा रहे हैं। वहीं, भाजपा ने गंगोत्री विधानसभा सीट से सुरेश चौहान प्रत्याशी बनाया है। अब वह भी प्रचार अभियान में जुट जाएंगे। गंगोत्री विधानसभा सीट को लेकर मिथक ये है कि यहां से जो प्रत्याशी जीतता है, उसकी ही प्रदेश में सरकार बनती है। यूपी के समय से ऐसा होता आ रहा है। अभी तक ये मिथक टूट नहीं पाया है। वहीं, प्रचार के तरीकों में आम आदमी पार्टी ने एक नया प्रयोग किया।
प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाई बीजेपी कांग्रेस की विदाई की घड़ी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय के बाहर में कांग्रेस बीजेपी की विदाई के लिए अब काउंटडाउन की घड़ी लगा दी है। इस घड़ी में समय के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस की विदाई दिखाया जा रहा है। आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया कि यह काउंटडाउन घड़ी उन दोनों ही पार्टियों के लिए एक सबक है, जिन्होंने 21 साल रहते हुए इस राज्य को सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। इस घड़ी में जहां चुनाव की तारीख दिखाई दे रही है वही यह घड़ी काउंट डाउन का समय भी बता रही है ।

ठंड और बारिश में कर्नल कोठियाल का डोर टू डोर जनसंपर्क जारी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। आज प्रचार के तहत वह कोटियाल, बोंगा, भेलुडा, क्यान, एडाल, कोटि गांव पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से संपर्क किया। उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोगों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार 2022 का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपने गंगोत्री विधानसभा प्रवास के दौरान हमको क्षेत्र में बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हम जहां जहां जा रहे हैं वहां वहां लोग हमारा फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं और हमें पिठाईं (टीका) लगा कर हमारा स्वागत कर रहे हैं। कई लोग उन्हें शगुन में पैसे भी दे रहे हैं। इस राशि को आप की सरकार बनने के बाद राज्य के नवनिर्माण में लगाया जाएगा। इस दौरान आज भीलवाड़ा गांव में 65 महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

पूर्व विधायक सजवाण का डोर टू डोर प्रचार जारी
गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण का क्षेत्र भ्रमण जारी है। इस क्रम में ग्राम नेताला से अतर सिंह पंवार होटल गंगापुत्र वालों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता गृहण की। आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश सचिव मुकेश पंवार ने भी पूर्व विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। इसके अलावा धराली से विमल पंवार, बगियालगांव से मोहन लाल, सुरेश भट्ट , रोशन लाल, रामलाल, शमशेर खान, मक्खन लाल, रोशन लाल, भानु प्रकाश ग्राम खांड से किशन चित्राण, सुनील चित्राण, गोफियारा से राजू लाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस में सम्मिलित हुए लोगों का स्वागत कर कहा कि जिस विश्वास से आप सब मुझसे जुड़े हो, उसे अक्षुण रखने को हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा। जनसंपर्क के तहत उन्होंने नाल्डकठूड़ क्षेत्र के सिल्ला, सौरा, सारी और भेलाटिपरी का दौरा किया। साथ ही लोगों से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, मनोज मिनान, धर्म सिंह नेगी, अनिल रावत, सुदेश रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *