कर्नल कोठियाल की पंजाब के लोगों से अपील, कहा- पंजाब की बेहतरी के लिए भगवंत मान को चुने
उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने एक संदेश जारी करते हुए कहा है कि पंजाब की जनता कांग्रेस और बीजेपी से बहुत ज्यादा परेशान है।
पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होना है। इसके लिए आज चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने एक संदेश जारी करते हुए कहा है कि पंजाब की जनता कांग्रेस और बीजेपी से बहुत ज्यादा परेशान है। उत्तराखंड में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब पंजाब की बारी है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तराखंड की जनता ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों को सराहा है, उसी तरह पंजाब की जनता भी अरविंद केजरीवाल की नीतियों को सराह रही है। दोनों ही प्रदेशों में कुछ बातें कॉमन है। दोनों राज्यों से अधिकतर लोग फौज में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और पंजाब में एक नारा लागू होता है जय जवान जय किसान।उन्होंने कहा कि पंजाब से मेरा गहरा नाता है, क्योंकि मेरी जन्मस्थली पंजाब है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता छह सिख रेजिमेंट में रहे हैं। मैं पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि जिस तरह उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए यहां के बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं ने भरपूर प्यार दिया है, उसी तरह का प्यार पंजाब की जनता भी आम आदमी पार्टी को जरूर दे। उन्होंने कहा कि एक मौका अरविंद केजरीवाल और एक मौका भगवंत मान को जरूर दें। क्योंकि जब भगवंत मान उत्तराखंड आए थे तो यहां की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया था। उन्हें उम्मीद है कि जैसा प्यार पंजाब के लोगों को उत्तराखंड की जनता नहीं दिया, वैसे ही उत्तराखंड के लोग भी पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी को प्यार देंगे और वोट देंगे।
उन्होंने पंजाब के लोगों से पुनः अपील करते हुए कहा कि पंजाब को बदलने के लिए भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए। जिस तरीके से उत्तराखंड की जनता ने उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए आम आदमी पार्टी को सपोर्ट किया वैसा ही सपोर्ट पंजाब की जनता भी भगवंत मान को वोट देकर करें।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






