Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में आज से महंगी हुई सीएनजी, पिछले माह भी बढ़े थे रेट

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो गया है। सीएनजी की नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी सीएनजी की कीमतों को रिवाइज किया गया है।

सरकारी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, राजधानी में सीएनजी की कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार के बाद CNG की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। बता दें इससे पहले 14 नवंबर को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया था। हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले कई दिनों से स्थिर हैं।
ये हैं नए रेट
शनिवार से दिल्ली में सीएनजी 53.04 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगीय़
गुरुग्राम में CNG की कीमत 60.4 रुपये प्रति किलो हो गई।
हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी की नई दरें 61.10 रुपये प्रति किलोग्राम है।
करनाल और कैथल में सीएनजी की संशोधित कीमतें 59.30 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमन्द में सीएनजी की संशोधित कीमतें 67.31 रुपये प्रति किलो हो गई हैं।
14 नवंबर को 2.28 रुपये महंगी हुई थी CNG
आपको बता दें 14 नवंबर को दिल्ली में सीएनजी के दामों में 2.28 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.56 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।