Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 18, 2026

उत्तराखंड के सीएम तीरथ ने दी विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से पर्वतीय क्षेत्र में संचालित निगम की बस सेवाओं से होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति के लिए 17 करोड़ 34 लाख रुपये अनुमोदित किए गए हैं।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के रोड इंटर कनेक्शन, वाईडनिंग और पार्किंग के लिए 1 करोड़ 94 लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यहां के क्रिकेट ग्राउंड के अनुरक्षण के लिए प्रथम किश्त 1 करोड़ 92 लाख 48 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। पौड़ी में रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के लिए 3 करोड़ 46 लाख 34 हजार रुपये अवमुक्त किए करने की मंजूरी दी गई है।
38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पूर्व समस्त अवस्थापना सुविधायें विकसित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की ओर से की गई संस्तुति के क्रम में तृतीय चरण के निर्दिष्ट कार्य के लिए कुल 4 करोड़ 84 लाख 36 हजार की राशि अनुमोदित की गई है।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भरसार परिसर में प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये अवमुक्त करने की मंजूरी दी गई। जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में एक्सरसाईज हॉल और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल के निर्माण के लिए 2 करोड़ 71 लाख 54 हजार रुपये, जनपद नैनीताल के अंतर्गत हल्द्वानी में 200 शैयायुक्त उप जिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की गई है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *