Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

उत्तराखंड के सीएम तीरथ का दावाः पर्याप्त मात्रा मे है ऑक्सीजन, सही उपयोग की जरूरत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इसके सही उपयोग की जरूरत है। उन्होंने कोविड वैक्सीन के लिए संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमांड भेजने के निर्देश दिये।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इसके सही उपयोग की जरूरत है। उन्होंने कोविड वैक्सीन के लिए संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमांड भेजने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेशवासियों का कोविड वैक्सीनैशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कोविड की नियमित समीक्षा के क्रम में बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, डा पंकज कुमार पाण्डेय, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में है। इसका सही तरीके से प्रयोग बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑक्सीजन के अभाव में प्रदेश में किसी मरीज की मृत्यु न हो। ऑक्सीजन प्लांट का पूरी क्षमता से उपयोग हो। ऑक्सीजन के लिए जरूरी सिलेंडरों की कमी न हो। कोविड टेस्ट करवाने वालों को तुरंत जरूरी किट उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। साथ ही मास्क न पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। राज्य के बोर्डर पर और सख्त होने की जरूरत है। जिलाधिकारी, अपने यहां की स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।
इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में 7 नये आक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिली है। आठ पहले से एक्टिव हैं। अधिक आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में वर्तमान में आक्सीजन की कमी नहीं है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव दिए।