Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के सीएम तीरथ ने की अपील, कोविड से स्वस्थ हो चुके लोग करें प्लाज्मा दान, 11 लाख का चेक किया भेंट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से अनुरोध किया कि अपना रक्त प्लाज्मा अवश्य दान करें।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों का रक्त प्लाज्मा अन्य संक्रमित रोगियों के उपचार में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से अनुरोध किया कि यदि कोविड संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं तो अपना रक्त प्लाज्मा अवश्य दान करें। ताकि दूसरों की जान बचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार, रक्त प्लाज्मा का दान एक अत्यंत आसान प्रक्रिया है। 18 से 60 आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति प्लाज्मा दान कर सकता है। खास बात यह है कि प्लाज्मा दान करने से स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। चिकित्सकों का कहना है कि जब भी प्लाज्मा दान करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पिछले 14 दिनों से आपमें किसी भी प्रकार के कोविड के लक्षण तो नहीं। प्लाज्मा दान करने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें और जरूरी सावधानियां बरतें। मुख्यमंत्री रावत ने अनुरोध किया है कि हिचकिचाएं नहीं, आगे आएं और रक्त प्लाज्मा का दान कर किसी कोरोना पीड़ित की जान बचाने में मदद कर अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाएं।


11 लाख की राशि का चेक किया भेंट
कोविड के खिलाफ लड़ाई में उत्तराखंड सरकार को सहयोग के  उद्देश्य से आज अमनजीत सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 11 लाख रुपए राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई पूरी मानवता की लड़ाई है। सभी के सहयोग और सम्मिलित प्रयासों से ही हम इस महामारी पर जीत हासिल कर पाएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।