Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

बहती गंगा में माघी पूर्णिमा को सीएम त्रिवेंद्र ने इन्हें भी करा दिया स्नान, पढ़िए खबर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल शनिवार 26 फरवरी को 17 लोगों को लालबत्तियों से नवाजा था। अब माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बहती गंगा में उन्होंने एक और भाजपा नेता को स्नान करा दिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल शनिवार 26 फरवरी को 17 लोगों को लालबत्तियों से नवाजा था। अब माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बहती गंगा में उन्होंने एक और भाजपा नेता को स्नान करा दिया। स्नान करने वाले भी धर्मनगरी हरिद्वार निवासी हैं। उन्होंने हरिद्वार निवासी नेपाल सिंह कश्यप को मत्स्य विकास अभिकरण में उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर मनोनीत किया है। कश्यप को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कश्यप से अपेक्षा की है कि वे प्रदेश में मत्स्य गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपना भरपूर योगदान देंगे।
उत्तराखंड के मुख्य्मंत्री ने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल 17 नेताओं को लालबत्ती बांटी थी। इसमें विभिन्न आयोग, निगमों, परिषद, समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। हाल ही में सीएम दिल्ली दरबार में जाकर पीएम सहित कई नेताओं और मंत्रियों से मिले थे। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपी नड्डा से भी मिले। उनके वापस लौटने के बाद से ही मीडिया में चर्चा तेज हो गई थी कि जल्द ही कुछ लोगों को लालबत्तियों से नवाजा जाएगा।

पढ़ेंः चुनावी साल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 17 नेताओं को बांटी लालबत्तियां, दो महिलाएं भी शामिल