उत्तराखंड के सीएम ने सभी स्थानांतरण अग्रिम आदेश तक किए स्थगित, इन परिस्थितियों में होंगे स्थानांतरण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर सभी स्थानांतरण अग्रिम आदेश तक स्थगित करने के आदेश पारित किए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर सभी स्थानांतरण अग्रिम आदेश तक स्थगित करने के आदेश पारित किए। पुलिस एवं अन्य विभागों के प्रशासनिक एवं अनुकम्पा के आधार पर हुए स्थानांतरण को छोड़कर शेष सभी स्थानांतरणों पर ये आदेश लागू होगा।
इसी प्रकार पुलिस विभाग में एसीपी के संबंध में प्राप्त विभिन्न प्रत्यावेदनों के निस्तारण के लिए अपर मुख्य सचिव, कार्मिक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। इसमें सचिव वित्त, सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक सदस्य रहेंगे।



