Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

उत्तराखंड में खुला पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन, सीएम ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड में पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल्लुपुर चौक स्थित डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड में पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल्लुपुर चौक स्थित डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरूआत हो रही है। एप्प के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखंड को दुनियाभर में सुना जा सकता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लायेगा। साथ ही लोगों को दुःख, दर्द एवं समस्याओं को उजागर भी करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में और मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में जब हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है। ऐसे में आरजे काव्य की ओर से रेडियो को डिजिटल माध्यम पर लाने की सराहनीय कोशिश की गई है। ‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’ के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर आरजे काव्य ने कहा कि लोकल एप्रोच, ग्लोबल का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोर्ट्स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखंड की हर बात को ओहो रेडियो उत्तराखंड अपनी आवाज देगा।