Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय के उच्चीकरण का सीएम ने दिया भरोसा, क्षेत्र मे उत्साह

उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय के उच्चीकरण और स्नातक स्तर पर कृषि संकाय खोलने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया है। इससे क्षेत्र मे उत्साह है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा मंडल चिन्यालीसौड़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट की। मनवीर सिंह चौहान ने 19 वर्ष से लम्बित चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय के उच्चीकरण व स्नातक स्तर पर कृषि संकाय खोलने की मांग को लेकर सीएम को विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक माह के अंदर समस्या के समाधान करने के लिए उच्च शिक्षा सचिव को आदेश कर दिए है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चिन्यालीसौड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राजन महंत भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विजय बडोनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी, स्वेता रावत, अंशिका रावत भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। चौहान ने बताया कि पिछले 19 वर्ष से चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं व स्नातक स्तर पर कृषि संकाय की मान्यता के संबंध में मांग उठाई जा रही थी। इस सम्बंध में मुख्यंत्री से वार्ता हुई। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा सचिव को आदेश कर दिए गए है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि 22 वर्ष पहले चिन्यालीसौड़ की जल विद्युत निगम की सरकारी कॉलोनी में महाविद्यालय की स्थापना की गई थी । लेकिन कुछ वर्षो में ही महाविद्याल का अपना भवन भी बन गया। लेकिन स्नातकोत्तर कक्षाएं न होने पर अधिकांश गरीब बालिकाएं स्नातक के बाद अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते जिसके चलते पिछले 19 वर्षो से चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय के उच्चीकरण की मांग उठाई जा रही थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वही पिछले 4 दशक से राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में कक्षा 12 वी में कृषि विषय चल रहा है, लेकिन सारी सुविधाएं होने की बाबजूद में महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में कृषि संकाय भी नहीं खुल पाया। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री द्वारा महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण की घोषणा भी की गई थी। महाविद्यालय की खबर पर चिन्यालीसौड़ में खुशी का माहौल है।