सीएम धामी की बत्ती हुई गुल, 14 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कटा संपर्क, बीच हवा में लटक गई उपलब्धियां
ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में भी कभी बिजली धोखा देती है तो कभी संचार व्यवस्थाएं। अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को ही देख लीजिए। वह ई संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान वह पिछली कांग्रेस सरकार को कोसने लगे। अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे कि तभी उनकी बत्ती गुल हो गई और कार्यक्रम से करीब 14000 लोग डिसकनेक्ट को हो गए। ऐसे में कार्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है।
आज सुबह करीब दस बजे उत्तराखंड में भाजपा की ओर से सीएम का ई संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दावा किया गया कि इसमें 11500 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। वहीं, इससे ऊपर के मंडल, महानगर, जिलों और प्रदेश के करीब ढाई हजार पदाधिकारी इससे जुड़े। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कर रहे थे और सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य वक्ता थे। संचालन ज्योति गैरोला कर रहे थे।
कार्यक्रम करीब आधा घंटा ही चला कि सारे एक साथ डिसकनेक्ट हो गए। बताया गया कि इस दौरान बत्ती गुल हो गई। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने कहा कि हम शिलान्यास करते हैं और उसका लोकार्पण भी करते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम लिए बगैर कहा कि वर्ष 2017 से पहले के सीएम तो हजारों घोषणाएं करते थे और इनमें से 100 भी धरातल पर नहीं उतरीं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।




