सीएम धामी का निर्णय वीआइपी संस्कृति के खिलाफ, चार धाम मे एकसमान दर्शन से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत: चौहान
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा में वीआइपी दर्शन व्यवस्था समाप्त करने के निर्णय का स्वागत किया है।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा में वीआइपी दर्शन व्यवस्था समाप्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते देते हुए कहा कि उनका यह निर्णय पूर्व में मोदी सरकार के लाल बत्ती जैसे वीआइपीसंस्कृति वाले नियमों को समाप्त करने की परंपरा में बड़ा कदम है। उन्होने उम्मीद जताई कि सरकार के इस कदम से श्रद्धालुओं को चार धाम मे दर्शन करने में शीघ्रता व सुविधा के साथ ही धाम में ठहरने का जन दबाब भी कम होगा।चौहान ने कहा कि पहले भी देखा गया है कि चारधाम में मंदिरों के दर्शन में वीआइपी लाइन के कारण श्रद्धालुओं को अनेकों बार दिक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने से यह समस्या बहुत अधिक बड़ गयी थी। लिहाजा यात्रियों की दिक्कतों व देवभूमिवासियों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह निर्णय ऐतिहासिक एवं बहुत ही सराहनीय है।
उन्होने कहा कि भाजपा हमेशा से वीआइपीसंस्कृति के खिलाफ रही है और कार्यकर्ताओं की पार्टी मानी जाती है। यही वजह है कि 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद लाल बत्ती वाली वीआइपीसंस्कृति को समाप्त करने वाले सहित कई निर्णय लिए गए । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का चारधाम यात्रा के दर्शन में आर्थिक भेदभाव समाप्त करने वाला यह निर्णय मोदी जी द्धारा दिखाये रास्ते का अहम पड़ाव है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



