Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

सीएम धामी के मंत्रिमंडल की बैठक आज, महिलाओं के क्षेतिज आरक्षण और दिवाली के बोनस पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज सुबह 11 बजे से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित की गई है। इसमें महिलाओं को क्षेतिज आरक्षण और दिवाली के बोनस को लेकर निर्णय किए जा सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए अटल आवास योजना अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तर्ज पर संचालित की जाएगी। अटल आवास योजना के संचालन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कैबिनेट की अगली बैठक में यह विषय रखा जाएगा। माना जा रहा है कि 12 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार इस पर मुहर लगा सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही राज्य की महिलाओं को क्षेतिज आरक्षण देने के लिए अध्यादेश को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। साथ ही आगामी दिवाली को लेकर बोनस पर भी चर्चा तेज है। रिपोर्टस की माने को वित्त विभाग ने दिवाली बोनस के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव आज कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान और भुगतान कर दिया जाएगा।