Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की कार्यवाही एक नजीर: मनवीर सिंह चौहान

उत्तराखंड भाजपा ने भर्ती घोटालो पर सीएम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिबद्ध है और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इच्छा शक्ति दिखाकर एक नजीर पेश की है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों में हुई गिरफ्तारियों पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई है कि शीघ्र इस प्रकरण में अन्य सभी आरोपी भी शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि इससे एक संदेश उन लोगों तक भी पहुंचा है जो लोग कायदे कानून को अपनी पहुँच का हवाला देकर रौंदते रहे। हाल की कार्यवाही से यह स्पष्ट हो चुका है की नियम विरुद्ध कार्य करने वाला चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, बच नही पाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के साथ जन समस्याओ के निस्तारण और आम जन से संवाद के लिए गांव की पगडंडीयां नाप रहे है। चौहान ने कहा कि सीएम ने निष्पक्ष और बिना किसी काल खंड को देखकर घपले घोटालों के खिलाफ जिस तरह कार्यवाही की उस तरह से किसी भी गैर भाजपा सरकार मे ऐसा नैतिक साहस नही दिखा, बल्कि घपले घोटालों को दबाने की नीयत से कार्य किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चौहान ने कहा कि घपले घोटालों पर अब तक घड़ियाली आंसू बहाने वाला विपक्ष अब खामोश है, लेकिन सीएम की कड़ी नजर के बाद जांच एजेंसी भी बिना दबाव के खुलासे कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाकर खुद को साबित किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और विकास के बढ़ते कदम उत्तराखंड के लिए फलीभूत हो रहे है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।