Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

सीएम धामी बोले-समाज को दिशा देने का काम करते हैं साहित्यकार, श्री हरि पंचांग का किया विमोचन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे। पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव जग जाहिर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा , जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आंदोलन पर आधारित वरुण गुप्ता की फिल्म “तिराहा” का पोस्टर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक व कवि श्री प्रसून जोशी तथा फिल्म निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री सोनू निगम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा ने किया।

मुख्यमंत्री ने किया श्री हरि पंचांग का विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय परंपराओं पर आधारित श्री हरि पंचांग का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने पंचांग को उपयोगी बताते हुए उसके प्रकाशक टीम को बधाई दी। एस.के.पी. प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड वडोदरा गुजरात के सी.एम.डी. श्री एस.सी पांडे के सहयोग से पं. पंकज दुर्गापाल द्वारा यह पंचांग तैयार किया गया है। एस.सी पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा “आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी पर्वतीय निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

संतों का स्वागत कर लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद, अध्यक्ष अखाड़ा परिषद स्वामी रविंद्रपुरी का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।