Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, सांकेतिक जल समाधि स्थल पहुंचकर की ग्रामीणों से बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पुर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार उधमसिंह नगर जिले के खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पुर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार उधमसिंह नगर जिले के खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि राज्य की खुशहाली एंव चहुँमुखी विकास हेतु प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को उपयोगिता के आधार पर प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है।
सीएम धामी से कहा कि ये दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य होगा। उन्होंने कहा कि विकास की ये यात्रा की व्यक्ति विशेष की यात्रा न होकर, हम सभी की सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि विकास की इस यात्रा को हम सभी ने कदम से कदम मिलाकर एक साथ आगे बढ़ाना है। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजुनाथ टीसी आदि उपस्थित थे।

सांकेतिक जल समाधिस्थल पहुंचकर ग्रामीणों से की वार्ता
विभिन्न गांवों के निवासियों की ओर से ली गई सांकेतिक जल समाधि स्थल 22 पुल पर पहुँचकर सभी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भूमि, जल भराव सहित जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी की भी सांकेतिक जल समाधि लेने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही सिसैया बंदा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया औऱ क्षेत्रीय जनता से वार्ता की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।