Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

जनता दरबार लगाने के बाद सीएम धामी पहुंचे दिल्ली दरबार, सबसे पहले गुरु से मिले, आला नेताओं से मिलेंगे आज

उत्तराखंड में जनता दरबार लगाने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत दिल्ली दरबार में हाजरी लगाने पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली जाकर पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे।

उत्तराखंड में जनता दरबार लगाने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत दिल्ली दरबार में हाजरी लगाने पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली जाकर पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अपने गुरु एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।
करीब 19 साल पहले तक जब भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड में पूर्व सीएम थे, तब पुष्कर सिंह धामी उनके ओएसडी थे। उन्हीं से उन्होंने सीएम की कुर्सी संभलाने का ककहरा सीखा। समझा कि कैसे राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था को बखूबी संचालित किया जा सकता है। वर्तमान में कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। शिष्ट धामी उत्तराखंड के सीएम। दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में हुई मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे को पुष्प गुच्छ भेंट कर एक दूसरे का स्वागत किया। साथ ही धामी ने उत्तराखंड के संबंध में उनसे चर्चाएं की और मार्गदर्शन लिया।
पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार नौ जुलाई की दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए थे। वह दिल्ली में कितने समय रुकेंगे, यह वहीं तय होगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। खासतौर पर सूबे की कमान कम उम्र के व्यक्तित्व के हाथों में सौंपने से पार्टी के भीतर वरिष्ठों में असंतोष उत्पन्न हो गया था। इस असंतोष को थाम कर धामी ने अपने सियासी कौशल का परिचय भी दिया। अब पार्टी हाईकमान के सामने वह अपने पांच दिन के कार्यकाल की रिपोर्ट पेश कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के सामने कम समय में काफी कुछ करने की चुनौती है। ऐसे में उनके एक्शन प्लान पर हाईकमान के मार्गदर्शन की भी दरकार लाजिमी है। वह वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड के सियासी हालात और विकास तथा चुनाव के आगामी एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं। नई सरकार के सामने दायित्व वितरण की चुनौती भी है। इसके लिए भी पार्टी हाईकमान का मार्गदर्शन और परामर्श मुख्यमंत्री को चाहिए।

जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक मानस मोती का विमोचन
मुख्यमंत्री बीजापुर अतिथि गृह में योगी प्रियव्रत अनिमेष द्वारा आध्यात्म एवं नैतिक आख्यानों पर आधारित पुस्तक ‘मानस मोती’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी प्रियव्रत द्वारा लिखित यह पुस्तक जीवन के प्रत्येक पहलु पर प्रकाश डालने के साथ ही युवाओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक ज्ञान की प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मानस मोती में लघु कथाओं के माध्यम से दी गई सारगर्भित शिक्षायें समाज को भी प्रेरणा प्रदान करेंगी। पुस्तक के विमोचन के लिये लेखक योगी प्रियव्रत अनिमेष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिक्किम सरकार की परियोजना निवेश आयुक्त मृणालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed