Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 23, 2026

सीएम धामी ने सुबह अल्मोड़ा में लगाई दौड़, शाम को पहुंचे दिल्ली, छावला केस पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में मार्निग के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले। उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। प्रातः काल भ्रमण के दौरान सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर “खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट” में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा बेहद उत्साहित नजर आए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं और रात्रि विश्राम वहीं करते हैं तो सवेरे मार्निग वॉक पर जरूर जाते हैं। इस दौरान आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जानते हैं और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

राजकीय पुस्तकालय का का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 91.24 लाख रुपए की लागत से मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडट्स तथा अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ ‘उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य’ विषय पर संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय पुस्तकाल भ्रमण के दौरान वहॉ आये छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों को बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने टाटा के सीएसआर मद के माध्यम से रेडक्रास समिति अल्मोड़ा को दी गयी वैक्सीनेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैनिनेट मंत्री रेखा आर्य, सासंद अजय टम्टा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, सीडीओ अंशुल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पंचायत प्रतिनिधियों से की वार्ता, विकास की ली जानकारी
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की तथा उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। यहॉ पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये ज्ञापनों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, विधायक कपकोट सुरेश गडिया समेत अन्य उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उनमें तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने क्वारब- से खैराना के बीच एनएच की सड़क को जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए। इस संबंध में मा0 मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार से भी फोन पर वार्ता कर इस इस सड़क के सभी कार्य तथा गड्ढों का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण पर भी संबंधित अधिकारियों को कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गतिमान कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित ठेकेदार को भी जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित करें तथा समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनके हैंडओवर की कार्रवाई आरम्भ कर दी जाए। उन्होंने कहा कि पैसा चाहे राज्य सरकार का हो चाहे केंद्र सरकार का हो, उसका सुनियोजित ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि उस धनराशि का जनता को समय पर लाभ मिल सके।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने जनपद में हो रहे अभिनव प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसमे डीएम की ओर से  कोसी पुनर्जनन अभियान, एक दिवसीय कोसी स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवर निर्माण, अल्मोड़ा शहर का ड्रेनेज प्रोग्राम आदि के बारे में विस्तार से बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल जो आजीविका महोत्सव आयोजित किया गया, इसमें बड़ी संख्या में पूरे जनपद की मातृशक्ति व अनेकों लोगों यहॉ पर स्टार्ट-अप के माध्यम से इसमें प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हवालबाग में जो रूरल बिजनेस इक्यूबेटर (आर0बी0आई0) है उससे प्रेरणा लेकर यहॉ पर एक साल के अन्दर तीन गुना तरक्की हुई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में जो कार्य लम्बित था व भारत सरकार के सहयोग से शुरू हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एक मात्र लक्ष्य है कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड का विकास हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक नगरी है यहॉ के बड़े-बड़े विद्वानों ने देश व दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है तथा केदारनाथ में भी कार्य प्रगति पर है, हेमकुण्ड साहिब व केदारनाथ धाम के लिए रोपवे का शिलान्यास हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सरकार की जो मानसखण्ड कारिडोर बनाने की जो योजना है। उसके मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया सहित जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

छावला पीड़िता के माता पिता से दिल्ली में की सीएम से मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में छावला केस की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। मामले से संबंधित वकील चारू खन्ना से भी पूरी जानकारी ली है। पूरा उत्तराखंड उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व उत्तराखण्ड की बेटी के पिताजी से फोन पर बात की थी और कहा था कि वे जल्द ही दिल्ली आकर उनसे मुलाकात करेंगे। आज मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में उत्तराखण्ड सदन में पीङिता के माता-पिता से मुलाकात कर कहा कि पीड़िता हमारे उत्तराखंड की बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *