Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सीएम धामी ने आरटीओ कार्यालय पर मारा छापा, सीट से गैर हाजिर आरटीओ को निलंबित करने के दिए आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः देहरादून में राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः देहरादून में राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ सहित कई कर्मचारी सीट से नदारद थे। ये स्थिति सुबह के 10:30 बजे तक बनी हुई थी।

इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर उन्होंने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिए। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जितने भी कर्मचारी ड्यूटी के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित नही रहे, उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।