सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से ₹ 33.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत विकासखंड कीर्तिनगर स्थित खोलाकडाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण के लिए ₹1.05 करोड़, जनपद चम्पावत की चम्पावत शाखा के अंतर्गत विकासखंड लोहाघाट में पाऊ पम्पिंग योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹2.69 करोड़ तथा केन्द्रपोषित अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए ₹113.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



