Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

बैशाखी पर्व की सीएम धामी ने दी बधाई, महावीर और अंबेडकर जयंती की दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैशाखी पर्व की बधाई दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैशाखी पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बैशाखी पर्व खेती व किसानी से जुड़ा पर्व होने के साथ ही यह परिश्रम के प्रतिफल और उल्लास का पर्व है। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना की मजबूती तथा देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लेने की भी यह पर्व हमें प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अहिंसा को परम धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर ने युवावस्था में ही सांसारिक माया-मोह, सुख और ऐश्वर्य छोड़कर संन्यास ग्रहण किया और अपना संपूर्ण जीवन संसार की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके सिद्धांतों में विश्व शांति की प्रेरणा निहित है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर एक महान विचारक थे। उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज से अश्पृश्यता एवं कुप्रथाओं को मिटाने, समरसता स्थापित करने और पिछड़े तबके को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई।