Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

देहरादून में आज से एक सप्ताह तक रहेगा बादलों का डेरा, उत्तराखंड के पहाड़ों में आठ जनवरी से होगी बर्फबारी

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। आज छह जनवरी को भी राज्यभर के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही धूप खिल गई। वहीं, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कहीं कहीं घना कोहरा छाने से लोगों को मुसीबत से दोचार होना पड़ रहा है। ऐसे में इन जिलों में आज भी शीत दिवस की स्थिति का यलो अलर्ट जारी है। कल भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ से 10 जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में कोहरा छाया रह सकता है और राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में छाए रहेंगे बादल, ऐसा रहेगा तापमान
भले ही राज्यभर में मौसम शुष्क हो, लेकिन देहरादून के कई इलाकों में बादल भी देखे जा रहे हैं। आगामी 12 जनवरी तक देहरादून में करीब हर दिन कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना कम ही है। यदि तापमान की बात करें तो शुक्रवार छह जनवरी की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बीच कल सात जनवरी से तापमान में कुछ वृद्धि होनी शुरू हो सकती है। सात जनवरी से लेकर दस जनवरी तक अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के करीब रह सकता है। इसके बाद 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहेगा। अगले दिन 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।