Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कल से बरसेंगे मेघ, हो सकती है बर्फबारी, मैदानी इलाके रहेंगे सूखे, चढ़ा रहेगा पारा

उत्तराखंड में इन दिनों धीरे धीरे गर्मी बढ़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। साथ ही दिन के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में सुबह, शाम और रात के समय पर ही हल्की सर्दी है। तापमान में परिवर्तन के चलते आज 18 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक कई जिलों में यलो और ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, कल 19 फरवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने जा रहा है। 21 फरवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान में पड़ने की संभावना कम है और धीरे धीरे मैदानी इलाके तपने लगेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
18 फरवरी को देहरादून सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकल गई। आज राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानि की बारिश की संभावना ना के बराबर है। फिलहाल एक सप्ताह तक देहरादून में अब बादल देखे जा सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा। उत्तरकाशी, चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। रा्जय के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 20 और 21 को उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इन दिनों भी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 22 फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन यलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों और घाटियों वाले इलाकों में अगले तीन से चार दिन तक तापमान में दिनचर पर्वतन देखा जा सकता है। इन इलकों में तापमान 18 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। 18 से 20 फरवरी के दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, उधमसिंह नगर जिले में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस के अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में यलो अलर्ट है। ये यलो अलर्ट फ्लू के प्रसार का है। क्योंकि तापमान में उतार चढ़ाव से फ्लू, बुखार आदि की संभावना रहती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन ओरेंज अलर्ट
18 से 20 फरवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री तक अधिक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों के पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की संभावना है। साथ ही नदियों का जल स्तर बढ़ने की भी संभावना है। जमीन की नमी कम होने से फसल सूखने की भी संभावना रहती है। किसानों को पर्याप्त सिंचाई की सलाह भी दी गई है। साथ ही इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में शनिवार 18 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 19 फरवरी को तापमान बढ़ेगा और अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री पहुंच सकता है। इसके बाद 20 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। इस बीच 19 से 25 फरवरी तक देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।