चमोली में बादल फटा, लोगों ने भागकर बचाई जान, उत्तराखंड में 12 सितंबर तक ओरेंज अलर्ट
लगातार बारिश से उत्तराखंड में मुसीबत खत्म नहीं हुई। जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ियां दरकने से सड़कें बंद हो रही हैं।चमोली जिले के नारायणबगड़ में बादल फटने से नुकसान हुआ है।
लगातार बारिश से उत्तराखंड में मुसीबत खत्म नहीं हुई। जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ियां दरकने से सड़कें बंद हो रही हैं। चमोली जिले के नारायणबगड़ में बादल फटने से नुकसान हुआ है। पास की पहाड़ी में हुए जबरदस्त भूस्खलन के बाद मलबा कुछ मकान और दुकानों में घुस गया। इसके अलावा मलबे से एक गोशाला और एक मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान कई लोगों ने भागकर जान बचाई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। गनीमत रही कि किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।वहीं, आठ सितंबर की सुबह से ही देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में मौसम में सुबह और शाम को ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज यानी आठ सितंबर से 12 सितंबर तक ओरेंज अलर्ट की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान दरकने, सड़कें अवरुद्ध होने और नदी नालों का जल प्रवाह तेज होने की आशंका जताई गई है। आज भी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली भी चमकेगी। नौ, 10, 11 व 12 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछार के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






