Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड में मौसम साफ, आज रात के तापमान में और आएगी गिरावट, बूढ़ों और बच्चों का रखें ख्याल

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहेगा। फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट आज भी जारी रहेगी। इससे सुबह, शाम और रात को ज्यादा सर्दी का अहसास रहेगा। ऐसे में बच्चों और बूढ़ों का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी 10 दिसंबर तक प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
जहां कल देहरादून का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब था। वहीं, आज छह दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तापमान 18 डिग्री के करीब रहा। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में साफ है कि रात के समय तापमान में 12 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इस गिरावट से रात को ज्यादा सर्दी रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कल सात दिसंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। ऐसे में आठ दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहेगा। नौ और दस दिसंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। इसके बाद दो दिन एक-एक डिग्री की अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 10 दिसंबर को देहरादून में बादल छा सकते हैं।