Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

जमीन गीली और साफ आसमान, सूखी सर्दी, गिरता तापमान, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

इन दिनों उत्तराखंड में मौसम साफ है। अधिकांश जिलों में सुबह से ही धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय सर्दी के राहत है और मौसम खुशगवार है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में सर्दी सताने लगी है। मैदानी इलाके सूखे हैं और ऐसे में सूखी सर्दी से लोगों को बदलते मौसम की बीमारियों से भी दो चार होना पड़ रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम की समस्या को लेकर लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
फिलहाल उत्तराखंड में आसमान साफ है, लेकिन पर्वतीय जिलों में जमीन गीली है। कारण ये है कि पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिर रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार 22 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 22 और 23 नवंबर को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना है। वहीं, इन दो दिन हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं कहीं कोहरा छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिन में राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार 22 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने का अनुमान है। 23 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 19, 19, 19, 19, 20, 21, 21 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ, आठ, आठ, नौ, नौ, 10, 10 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल 29 नवंबर तक देहरादून में मौसम साफ रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।