Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

प्रत्याशी के टिकट से कांग्रेस मे घमासान, हताश कार्यकर्ता प्रचार से हुए दूर, कई धड़े हाईकमान को सबक सिखाने को तैयारः महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ उप चुनाव मे भाजपा की एकतरफा जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस की स्थिति यह है कि टिकट वितरण के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। खुद कांग्रेस हाईकमान को ही सबक सिखाने की ठान चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे दो धड़े नही, बल्कि आधा दर्जन धड़े बन गए हैं। जो टिकट के दावेदार थे, वह टिकट वितरण की अप्रत्याशित नयी प्रक्रिया से नाराज हैं और कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे यह पहली बार हुआ जब पार्टी अध्यक्ष को बायपास कर स्थानीय गुटों ने सर्वे कराया और टिकट चहेते को दे दिया। प्रदेश संगठन से बिना राय मशविरे के टिकट दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि टिकट देने से अब संगठन की स्थिति हास्यास्पद हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष और कुछ दावेदार स्टार प्रचारक बनाये गए हैं, लेकिन वह भाषण और फोटो सूट के निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के अलावा कांग्रेस मे इक्के दुक्के नेता ही ऐसे हैं, जो उनके प्रचार मे लगे हैं। गाँव मे बूथ पर खड़े होने के लिए कार्यकर्ताओं का टोटा है और महिलाओं मे हताशा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्यसभा सांसद भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को लेकर भाजपा ही नही क्षेत्र की आम महिलाओं, युवाओं मे उत्साह है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर युवा वर्ग बेहतर कल की सोच रहा है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी के विकास के लिए भाजपा ने जो खाका तैयार किया है, वह डबल इंजन की सरकार मे ही संभव हो सकता है। केदारघाटी मे रोजगार, लंबित मुद्दों के समाधान और शिक्षा तथा चिकित्सा के क्षेत्र मे कार्यों को लेकर सीएम ने जनता से वायदा किया है। जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार को समझ चुकी है और अब उसे सबक सिखाने को आतुर है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।