Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 7, 2026

दावा किया छह माह में 22 हजार नियुक्तियों का, अब परीक्षा निरस्त करने में उलझी सरकार, परेशान हुए बेरोजगारः लालचंद शर्मा

उत्तराखंड में बार बार परीक्षा घोटाला सामने आने पर महानगर देहरादून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहली बार सीएम की शपथ लेने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि हम जो कहते हैं, उसे करके दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने छह माह के भीतर सरकारी विभागों में रिक्त पड़े सभी 22 हजार पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने दोबारा सीएम की शपथ ली और बेरोजगार परेशान हैं। सरकारी नौकरियों का ये आलम है कि बार बार परीक्षा घोटाला सामने आ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचंद शर्मा ने कहा कि पहले उत्तराखंड अधिनस्थ चयन आयोग के माध्यम से हुई परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक का मामला सामने आया। कांग्रेस इस घोटाले की सीबीसाइ से जांच की मांग करती रही। इसके बावजूद एटीएफ से जांच कराई गई और कार्रवाई भी हुई, लेकिन बड़ी मछलियां पकड़ से बाहर हैं। इसी तरह यूकेएसएसएससी के माध्यम से आयोजित की गई कई परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद लोक सेवा आयोग से परीक्षाएं करानी शुरू की गई। अब हाल ही में आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में भी प्रश्नपत्र लीक करने का मामला प्रकाश में आ गया है। इसमें भी पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस परीक्षा को भी निरस्त कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचंद शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब घोटालेबाजों की राज है। सरकार असहज है। बेरोजगार खुद को ठगा महसूस कर रहा है। बड़ी मेहनत से एक नौकरी आस में बेरोजगार परीक्षा की तैयारी करता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि परीक्षा तो निरस्त हो गई। उन्होंने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार और वर्तमान की भी बीजेपी सरकार के पास अपनी एक भी उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ नहीं है। यदि पिछली सरकार के पास उपलब्धि होती तो पांच साल में तीन मुख्यमंत्री नहीं बदले जाते। इसी तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पहली घोषणा कि छह माह में 22 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी, उसे भी पूरा नहीं कर पाए हैं। सिर्फ सरकार बैठक-बैठक के खेल में व्यक्त है। वहीं, बेरोजगार सड़क पर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ खड़ी है। सारी परीक्षाओं की सीबीआइ से जांच कराने की जरूरत है। साथ ही जल्द से जल्द सारी भर्ती परीक्षाओं को कराकर युवाओं को न्याय मिलना चाहिए। अभी सरकार सिर्फ 22 हजार भर्तियों में ही अटकी पड़ी है। बाकी नई भर्तियों की बात तब होगी, जब पहले की घोषणा पूरी होगी। अब प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है कि ये सरकार सिर्फ जुमलेबाजों की सरकार है। इसके बस का कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जाते तो कांग्रेस कार्यकर्ता बेरोजगारों के साथ आंदोलन के लिए विवश होंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *